फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मिलने पर वन पंचायत ने जुर्माना वसूला

Tue, 28 Feb 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
बेतालघाट क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन तो अंकुश नहीं लगा सका है लेकिन सोमवार को सिमलखा स्थित वन पंचायत सदस्यों ने छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे कई मजदूरों को धर दबोचा। बाद में वन पंचायत ने अवैध खनन में लिप्त मजदूरों से दस हजार रुपए जुर्माना वसूलकर उन्हें छोड़ दिया। जुर्माने से प्राप्त उक्त धनराशि को वन पंचायत के खाते में जमा किया जाएगा। वन पंचायत से जुड़े लोगों ने भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिमलखा के वन पंचायत सरपंच राम सिंह ने बताया कि सिमलखा, सौनगांव, बसगांव समेत आसपास के क्षेत्रों मेें पिछले कई दिनों से अवैध खनन चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को वन पंचायत सदस्यों ने खुद ही अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिमलखा क्षेत्र में 24 से अधिक मजदूरों को दबोच लिया।

वन पंचायत सरपंच राम सिंह ने बताया कि उक्त मजदूरों से जुर्माने के रूप में दस हजार रुपए वसूले गए। इसके बाद उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। अवैध खनन रोकने पहुंचे लोगों में सरपंच राम सिंह के अलावा बीडीसी सदस्य दलीप सिंह जीना, दलीप सिंह भंडारी, कुंदन सिंह जीना, पूरन सिंह भंडारी, वीरेंद्र सिंह, विनोद जलाल आदि थे। सरपंच ने बताया कि जुर्माने की रकम वन पंचायत के खाते में जमा की जाएगी और भविष्य में भी इसी तरह वन पंचायत की ओर से छापेमारी कर अवैध खनन मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें