फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटने से बच गया बैंक ऑफ बड़ौदा

Sat, 16 May 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गश्त को धता बताते हुए बीती रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। यही नहीं जल संस्थान दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूल बस से बैटरी चुराने की भी कोशिश की, लेकिन चौकीदार के जागने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने नगर पालिका रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का ताला तोड़ दिया। राहत की बात रही कि इससे पहले कि चोर बैंक के भीतर घुसकर वारदात कर पाते चौकीदार जाग गया और चोर भाग निकले। कुछ देर बाद इन्हीं चोरों ने जल संस्थान आफिस के बाहर खड़ी गार्डन वैली स्कूल की बस की बैटरी चुराने का प्रयास किया।

चोर जैसे ही बस से बैटरी निकाल रहे थे, तभी पड़ोसी जाग गए और चोर मौके पर ही पेचकश, पाना छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता नही मिली। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि रात्रि गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें