फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्टोन क्रशरों पर ताबड़तोड़ छापे

Tue, 17 Feb 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी माइनिंग सेल की टीम ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के सात स्टोन क्रशर पर ताबड़तोड़ छापे मारे। दोपहर एक बजे शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई रात साढ़े नौ बजे तक चलती रही। हालांकि अधिकारिक तौर पर जुर्माना और आगे की कार्रवाई के बारे में टीम ने नहीं बताया है। अनुमान है कि स्टोन क्रशरों पर अवैध भंडारण और दूसरी गड़बड़ियों के चलते करीब चार करोड़ का जुर्माना ठोंका जा सकता है। साथ ही, अनियमितता के चलते तीन स्टोन क्रशरों को सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


 नदियों में अवैध खनन के खिलाफ रविवार को कुमाऊं में प्रशासन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी। सोमवार एंटी माइनिंग सेल प्रभारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, मोतीनगर एवं गोरापड़ाव क्षेत्र में स्थित पाल स्टोन इंडस्ट्रीज, कृष्णा स्टोन इंडस्ट्रीज, जगदंबा स्टोन इंडस्ट्रीज, आकृति स्टोन क्रशर, देव भूमि स्टोन क्रेशर, हिमालया स्टोन इंडस्ट्रीज, लालकुआं स्टोन इंडस्ट्रीज, हिमालया स्टॉक, पाल स्टोन एवं सुभाष स्टोन क्रशर और स्टॉक पर छापा मारा।

 सूत्रों के अनुसार कार्रवाई में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के संकेत टीम को मिले हैं। यहां पर जमरानी से अवैध रूप से खनिज का भंडारण किया गया है। पर्यावरणीय मानक, रायल्टी आदि दूसरे मामलों की भी चेकिंग की गई है। सेल प्रभारी अमित श्रीवास्तव के अनुसार क्रशर के अभिलेखों, मूल्यांकन आदि की जांच हो रही है। मंगलवार तक ही स्थिति साफ हो सकेगी। टीम में इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, पीडब्ल्यूडी अपर सहायक अभियंता केके पांडे, अवर अभियंता शकील अहमद आईआरबी के बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर कार्रवाई: श्रीवास्तव
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। एंटी माइनिंग सेल प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय स्टोन क्रशरों में जमरानी क्षेत्र से लाए उप खनिज का नियमों को ताक पर रखकर भंडारण किया जा रहा था। स्टोन क्रशरों के अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर इन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें