फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिगाड़ स्थित नशे के अड्डे में पुलिस का छापा, हड़कंप

Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में नशे के शौकीन कुछ युवाओं ने डांठ के पास स्थित घटिगाड़ गधेरे को नशे का अड्डा बना दिया है। उक्त युवक घटिगाड़ में सुबह से लेकर रात तक अक्सर वहां बनी एक झोपड़ी में बैठकर चरस, शराब और स्मैक आदि का नशा करते रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जब एक युवक चार दिनों तक घर नहीं पहुंचा तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने घटिगाड़ में छापेमारी की। इससे नशे के शौकीन युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के छापे के बाद से क्षेत्र के कुछ युवक फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डाकबंगला स्थित व्यक्ति का बेटा बीते चार दिनों से घर नहीं पहुंचा था। कई जगह उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर बाद परिजनों को बेटे के घटिगाड़ में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


परिजन आसपास के लोगों को लेकर वहां पहुंचे तो वहां युवक वहां नशे की स्थिति में मिला। झोपड़ी में नशे का सामान भी पड़ा था। लोगों के पहुंचने पर अन्य युवक झोपड़ी से फरार हो गए।

आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झोपड़ी के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह किसी व्यक्ति की निजी भूमि में बनाई गई है।

थानाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि भूमि स्वामी ने उक्त झोपड़ी को स्वयं ही हटाने का आश्वासन दिया है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में बड़ती नशे की प्रवृति पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें