फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की जगह दो पव्वेे ले ले आया तो मार डाला

Sun, 10 Mar 2019 01:38 AM IST
navin navin ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में गौरव हत्याकांड के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओकपार्क के गौरव सिंह नयाल की हत्या एक की जगह शराब के दो क्वार्टर लाने को लेकर हुए विवाद में हुई थी। तल्लीताल थाना पुलिस ने शनिवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। केस की विवेचना कर रहे एसआई मनोज सिंह नयाल ने शनिवार को दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


5 मार्च की देर रात तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास ओकपार्क मल्लीताल निवासी गौरव सिंह नयाल घायल अवस्था में मिला था। बाद में उसकी बीडी पांडे जिला अस्पताल में मौत हो गई। तल्लीताल पुलिस उसकी मौत का कारण जानने में जुटी थी, इसी बीच एक चश्मदीद ने पुलिस से संपर्क कर गौरव की मौत का राज खोल दिया। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को गौरव के भाई धीरज की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।

एसओ तल्लीताल राहुल राठी एवं विवेचक मनोज सिंह नयाल ने बताया कि गौरव और कपूर लॉज जू रोड निवासी विवेक प्रसाद उर्फ विक्की अधिवक्ताओं के यहां मुंशी का काम करते थे। गौरव इन दिनों काम नहीं कर रहा था, जबकि विवेक काम कर रहा था। पांच मार्च की शाम चार बजे दोनों तल्लीताल में मिले और मल्लीताल जाकर शराब पी। विवेक ने गौरव को उसके काम में हाथ बंटाने के लिए 300 रुपये दिए। शराब के नशे में विवेक और गौरव पायल होटल से ऊपर जाने वाले रास्ते पर बैठ गए। यहां विवेक का दोस्त आशीष पहले से मौजूद था। विवेक ने फिर शराब मंगवाई और आशीष के साथ पी। बाद में विवेक ने गौरव को 500 रुपये देकर शराब का एक क्वार्टर लाने को कहा, लेकिन गौरव एक की जगह दो क्वार्टर ले आया। इस पर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। विवेक ने गौरव को धक्का दिया, जिससे उसके सिर पर चोटें आईं।
विज्ञापन


आशीष और विवेक गौरव को घायल अवस्था में घसीट कर अतिथि होटल के पास ले आए और एक बेंच पर बैठा दिया। यहां आशीष ने गौरव के साथ मारपीट की। इसी बीच आशीष के माता-पिता भी आ गए। आशीष मौका पाकर निकल गया। स्थानीय लोग एवं आशीष के माता-पिता गौरव को चुंगी के पास तक लेकर आए और यहां छोड़ कर चले गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस ने गौरव को बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने आशीष और विवेक को हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें