एमएमएस कांड के आरोपी की तलाश में मुखानी पुलिस रविवार को दिल्ली चली गई। इस मामले में पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
एमएमएस कांड में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी कालाढूंगी चांदनीचौक निवासी चेतन मेहरा घर से फरार है। पुलिस के पूछने पर पिता ने अपने बेटे की लोकेशन के बारे में अनभिज्ञता जताई है। जांच से पता चला कि आरोपी ने दिल्ली पहुंचने के बाद अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के दो करीबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को यह पता चला है कि उसने छात्रा को सबक सिखाने के लिए एमएमएस बनाया था। पता चला है कि वह अपने दोस्त के घर शरण लिया है। मुखानी पुलिस टीम रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, जहां पुलिस को आरोपी के बाबत अहम जानकारियां मिली है।