फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत

Thu, 25 Jun 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस गोदाम रोड स्थित एक टिनशेड में बुधवार दोपहर कमीज टांगते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मुखानी में रहने वाला मजदूर राजबंशी प्रसाद (50) गैस गोदाम रोड इंद्रा कालोनी स्थित एक प्लाट में मकान निर्माण के काम में लगा था। बुधवार दोपहर बारिश होने पर वह भीग गया।
विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए वह समीप के एक टिनशेड में गया। वह अपनी गीली कमीज उतारकर टिनशेड में टांग रहा था। इसी बीच उसका हाथ बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी थाने की पुलिस मौका मुआयना करने के लिए पहुंची।

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि मजदूर मूल रूप से बिहार प्रांत के बेतिया जिले के चौकठिया मईडीह बाजार का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना भेज दी है। अगले दिन पुलिस मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें