ग्राम बैड़ाझाल में घर के आंगन में खेलते समय नहर में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार सुबह सुनील कुमार का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र बालकृष्ण अपने घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक वह पास में बह रही बैड़ाझाल वाली नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में जब बच्चा दो किमी दूर पहुंचा तो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।