फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत

Tue, 20 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
टेढ़ीपुलिया के पास रविवार देर रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार टोयोटा कोरोला कार पत्थर से टकराने के बाद रोड पर खड़ी बस से टकरा गई। कार चालक की मौत हो गई और उसके बगल में बैठा होटल का कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

कोलकाता के 300 रायबहादुर रोड का रहने वाला चालक अजय यादव दिल्ली के व्यवसायी राकेश बैजनाथ की टोयोटा कोरोला कार चलाता था।

रविवार को वह व्यवसायी के रिश्तेदारों को छोड़ने रानीबाग स्थित लार्ड्स होटल गया। रात लगभग तीन बजे लौटते समय कार टेढ़ीपुलिया के पास पत्थर से टकराने के बाद रोड पर खड़ी केमू की बस से भिड़ गई। कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से चालक और उसके साथ सवार होटल कर्मचारी कमल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। कार में घायल होटल के कर्मचारी कमल को भर्ती किया गया है। पुलिस के पूछने पर व्यवसायी राकेश ने कहा कि चालक के दो बच्चे हैं। इसके  अलावा उनको कुछ मालूम नहीं है। काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के नहीं आने से पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार के चलते नहीं काट सका स्टेयरिंग
घटनास्थल पर मौके का मुआयना करने गए पुलिसकर्मियों का कहना था कि तेज रफ्तार के चलते चालक स्टेयरिंग काट नहीं सका। माना जा रहा है कि इसी कारण कार पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बस से भिड़ी होगी। मामले में कार की तकनीकी ढंग से जांच करने पर अन्य तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें