फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों से दो जिंदगियां खत्म, छह घायल

Tue, 27 Jan 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक फौजी और एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एक हादसा हैड़ाखान रोड पर डंपर के खाई में गिरने से हुआ, जबकि दूसरे हादसे में रामपुर रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन


मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार रुद्रपुर निवासी फार्मेसी कंपनी के मैनेजर सुशांत चौधरी और उसका दोस्त मुकेश परिवार सहित नैनीताल घूमने गए थे। सोमवार शाम वे मुकेश की फारच्यूनर कार से वापस रुद्रपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे बेलबाबा के पास पहुंचे तो एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में फारच्यूनर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई, जिससे कार चला रहे सुशांत, उसकी चार वर्षीय बेटी मान्या, पत्नी सिंपल, मुकेश, उसकी पत्नी राखी और बेटा आरुष घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मान्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य सभी घायलों को इलाज के बाद देर रात घर भेज दिया गया।

दूसरी घटना में बडै़त गांव निवासी फौजी कमलेश संभल (22) की मौत हुई। उसका चचेरा भाई हरीश भी घायल हो गया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार कमलेश 8 दिसंबर को छुट्टी पर आया था। गांव में घर बनाने के लिए वह सोमवार को अपने चचेरे भाई हरीश के साथ डंपर में बजरी लेने हल्द्वानी पहुंचा। दोनों डंपर में ही बजरी लेकर वापस जा रहे थे। शाम करीब चार बजे हैड़ाखान रोड पर पसौली के पास डंपर अचानक खाई में गिर गया, जिससे कमलेश की मौत हो गई। घायल हरीश को काठगोदाम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें