नैनीताल से घूमकर लौट रहे 20 पर्यटकों से भरी मिनी बस प्रिया बैंड के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में भर्ती कराया।
यूपी के हाथरस के पौगवाड़ा निवासी पर्यटकों का एक दल नैनीताल घूमने आया था। मंगलवार को यह दल नैनीताल से अपनी मिनी बस यूपी 81 बीडी 2583 से लौट रहा था। कालाढूंगी से करीब पांच किमी पहले बस के ब्रेक फेल हो गये। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिस कारण बस बीच सड़क में पलट गई।
हादसे में घायल संतोष (45) पुत्र केशर, जितेंद्र (22) पुत्र दयाल करन (33) पुत्र रामस्वरूप, राजकपूर (35) पुत्र बहादुर सिंह को कालाढूंगी के सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।