फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकारागार के एक और कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उपकारागार के एक और कैदी की सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदी गंभीर रोग से पीड़ित था। इससे पहले भी एक कैदी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के रंपुरा वार्ड नंबर नौ निवासी पप्पू कोली (23) पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद को उप कारागार के बंदीरक्षकों ने 13 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि पप्पू को 31 जुलाई को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जेल में दाखिल कराया था। आरोपी के खिलाफ धारा 402 और 4/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज था। मेडिकल चौकी ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में भेज दिया। पप्पू के भाई बड़े भाई अरुण ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पहले एक दुकान में नौकरी करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि पप्पू गंभीर रोग से पीड़ित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कैदी संदीप के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
हल्द्वानी। मोर्चरी में वीडियोग्राफी के साथ कैदी संदीप उर्फ गुड्डू के शव का डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। इस बीच परिजनों ने गिरफ्तारी और मौत के पीछे पुलिस का हाथ बताया।
विज्ञापन

दूधिया वार्ड नंबर चार किच्छा रोड रुद्रपुर निवासी कैदी संदीप कुमार की बृहस्पतिवार को एसटीएच में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर में लोगों ने काफी हंगामा किया। बृहस्पतिवार को संदीप का बड़ा भाई सफाई कर्मी अनिल ने बताया कि उसका छोटा भाई किसी रोग से पीड़ित नहीं था। पुलिस उसे जबरदस्ती चोरी के मामले में पूछताछ करने के लिए उठा ले गई थी। बृहस्पतिवार को दो बजे सूचना मिली कि उसके भाई की तबियत खराब है। कुछ देर बाद मौत की सूचना मिल गई। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। मौत की जानकारी मिलने पर उसकी मां मुन्नी देवी की हालत खराब हो गई है। पिता बिजली विभाग में सफाई कर्मी हैं। पिता अपाहिज हैं। पुलिस ने उसे गलत फंसाया था। दोस्ती के चक्कर में उसका भाई पहले भी जेल की सजा काट चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव भाई के सुपुर्द कर दिया गया।

दो नशेड़ी कैदी भर्ती
हल्द्वानी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि बंदीरक्षकों ने जेल के दो कैदियों अनीस अहमद और नसीर अहमद को एसटीएच में भर्ती कराया। नशेड़ी कैदियों के पेट में दर्द की शिकायत थी। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वर्तमान समय में बंदीरक्षक सबसे अधिक समय नशेड़ी कैदियों की देखरेख में व्यतीत कर रहे हैं। एक कैदी की मौत के बाद नशेड़ियों की तबियत खराब होने पर उनको तत्काल मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इधर पुलिस द्वारा नशेड़ियों को गिरफ्तार कर भेजने का क्रम जारी है। पुलिस नशेड़ियों को नशा उन्मूलन केंद्र की जगह जेल भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें