फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव गौला बैराज के समीप मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
काठगोदाम गौला बैराज के पास शनिवार सुबह लैब टेक्नीशियन का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव के पास जहर मिला है। शरीर नीला पड़ गया था। समझा जा रहा है कि ऑडिटर के व्यवहार से दुखी होकर उसने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के कुनेलाखेत रानीखेत का मूल निवासी हरीश सिंह बिष्ट (43) पुत्र शेर सिंह बिष्ट तुलसीनगर में किराए पर सपरिवार रहता था। वह चंदन डायग्नोसिस सेंटर में लैब टेक्नीशियन था। वन विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को काठगोदाम गौला बैराज पर शव देखने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव के पास जहर की शीशी बरामद की। उसका शरीर नीला पड़ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोर्चरी पर आए हरीश के भाई पान सिंह बिष्ट, साले देवेंद्र, भतीजे धीरज ने शव की शिनाख्त की। बताया कि हरीश के कार्यालय में लखनऊ से ऑडिटर और क्वालिटी मैनेजर ब्रह्मप्रकाश त्रिवेदी आए थे। उन्होंने लैब की जांच के बाद हरीश की कमियां निकालीं। जांच अधिकारी के व्यवहार से हरीश काफी खिन्न हो गया। घर आने के बाद वह चार बजे घूमने के लिए निकल गया। पत्नी और बच्चे रात तक उसका इंतजार करते रहे लेकिन हरीश नहीं लौटा। सुबह परिवार के लोग गुमशुदगी दर्ज कराने भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पर गए। इसके बाद घटना की सूचना मिल सकी। लैब टेक्नीशियन हरीश की तीन बेटियां हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्महत्या मानकर कर रही जांच, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
लैब टेक्नीशियन ऑडिटर के व्यवहार से दुखी था

- शव के पास जहर मिला है। शरीर नीला पड़ गया था। सारे तथ्य सामने आ गए हैं। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
- संजय जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें