फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भवाली पुलिस ने मल्ला गोरखपुर में छापा मारकर किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। प्रेमी का कहना था कि नाबालिग उसके पास खुद रहने के लिए आई थी। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की की उम्र छह माह कम होने के कारण युवक कानून के शिकंजे में फंस गया।
विज्ञापन

भवाली पुलिस ने एक युवती के लापता होने पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मल्ला गोरखपुर में रहने वाले खुशाल सिंह चिलवाल को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह मूल रुप से ओखलखांडा चमोली का रहने वाला है। चार साल से उसका स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम संबंध था। छात्रा उसके पास खुद रहने के लिए आयी थी। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन कोतवाली आए। परिजनों का कहना था कि वह युवक की शादी करने के लिए तैयार है लेकिन लड़की उम्र बालिग होने में छह माह कम है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और अपहरण एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का कहना था कि नाबालिग होने के कारण युवक कानूनी शिकंजे में फंस गया है। इधर नाबालिग छात्रा भी युवक के साथ रहने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें