फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ कर्मी के खाते से ठगों ने उठाए 41 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रकाश चंद्र पांडे के दो बैंक खातों से ठगों ने दो दिन में 41 हजार रुपये उड़ा लिए। प्रकाश ने बताया कि ठगों ने खुद को बैंक प्रबंधक बताया और पुराना एटीएम कार्ड बदलने के बहाने गोपनीय सूचनाएं जुटा लीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को खैरना स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के बचत खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने बुधवार को भी प्रकाश के एसबीआई के खाते से भी 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। जब खाते से रकम निकालने का मैसेज आया तो बैंक शाखा में पहुंचे प्रकाश ने अपना एटीएम कार्ड लॉक कराया। खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन



चतुर्थ श्रेणी कर्मी के दो खातों से 41 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें