हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने किशोरी सहित पांच लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज किया है। इनमें एक ही परिवार के लोग तीन लोग भी शामिल हैं। पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।
बैलाजली लॉज की रहने वाली किशोरी पांच जनवरी की दोपहर लापता हो गई। पिता का आरोप है कि कोई लड़का नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने आधार 363,366ए के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है। कालाढूंगी पद्म सिंह नैनीताल जिले के धौलिया निवासी धर्मेंद्र बिष्ट ने तहरीर दी कि उनकी पत्नी शिवानी बिष्ट (24), साली विद्या बिष्ट (19) और बेटा हर्षित (03) 27 अगस्त 18 को लापता हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इधर हेड़ागज्जर अर्जुनपुर निवासी पंकज जोशी ने तहरीर दी कि 23 सितंबर को उनके पिता चंद्र बल्लभ (52) लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश करने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनायी गई है। पुलिस लापता लोगों की तलाश करने के लिए जिले के अन्य थानों को सूचना भेज दी है।
किशोरी सहित पांच के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज