फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति कार से शराब तस्करी कर रहा मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने 30 पेटी अवैध शराब से भरी मारुति कार समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट शनिवार सुबह लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच भाखड़ा पुल के पास आबकारी टीम ने कार को घेर लिया। तलाशी लेने पर कार की डिकी से 25 पेटी देसी शराब और पिछली सीट से अंग्रेजी ब्रांड की पांच पेटी मेक्डॉवल शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने इस मामले में कार चला रहे धनपुरी आनंदपुर निवासी राकेश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि बरामद शराब कालाढूंगी क्षेत्र में पहुंचाई जा रही थी। उसके खिलाफ विभाग को पहले भी तस्करी की शिकायत मिली थी। टीम में निरीक्षक मोहन सिंह कोरंग, विजेंद्र जीना, आनंद दोसाद, वाहन चालक महेश लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें