फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने जुटाई कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सरना में सात जुलाई को मंदिर के खाली कमरे में रस्सी में लटकी मिली युवती उर्मिला की मौत की गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है। मंगलवार को पटवारी हेम चंद्र पलड़िया आरोपी युवक विनोद कुमार के सिम को हल्द्वानी कार्यालय में सर्विलांस में लगाकर कॉल डिटेल निकाली। पटवारी हेम चंद्र पलड़िया ने बताया कि कॉल डिटेल से हत्याकांड के खुलासे में सुविधा होगी। तीन दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। राजस्व पुलिस मृत उर्मिला के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी विनोद कुमार को साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ा गया है। साथ ही आरोपी से रोजाना तहसील में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें