भीमताल (नैनीताल)। हिल्ट्रॉन कंपनी देहरादून के वरिष्ठ प्रबंधक नंदन सिंह कार्की ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भीमताल स्थित एक निजी कंपनी को लीज पर दी गई जमीन पर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन निजी कंपनी के निदेशक और निगम सहायक ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उक्त जमीन पर अन्य कंपनी खोल दी है। वरिष्ठ प्रबंधक ने इसमें कंपनी के निदेशक नवनीत अग्रवाल, निगम सहायक पीके अहलुवालिया पर गलत दस्तावेज बना असली दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसलिए पुलिस ने दोनों पर धारा 420, 467, 468 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।