बागेश्वर। शहर निवासी एक 18 साल की छात्रा ने बुधवार की सायं घर में रखा जहर खा लिया। आनन फानन में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
उपचार के बाद बीमार छात्रा की सेहत में सुधार है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।