फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा कॉलेज के छात्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। डोब ल्वेशाल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज के छात्र फरहद अहमद शेख पर भवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उस पर 25 जनवरी को फेसबुक में देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में भवाली के सभासद सुनील मेहता ने छात्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। वहीं, भाजपा, एबीवीपी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पहुंच जमकर नारेबाजी की थी। कार्यकर्ताओं में बढ़ता आक्रोश देख कॉलेज प्रबंधन ने छात्र को निलंबित कर दिया था। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया कि कश्मीर निवासी छात्र फरहद अहमद शेख के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित 153ए और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्राफिक एरा विवि के सहायक निदेशक एमसी लोहनी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में छात्र को फिलहाल परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


देश विरोधी टिप्पणी पर ग्राफिक एरा के छात्र पर मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें