फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जहर खाने से मुक्तेश्वर के गहना सरगाखेत निवासी 22 साल की गर्भवती की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र कुमार की शादी छह महीने पहले अल्मोड़ा जिले के सांगड़ लमगड़ा निवासी खीम राम की बेटी तनूजा से हुई थी। तनूजा को चार महीने का गर्भ था। एक मई को पारिवारिक तनाव के चलते उसने कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। माली का काम करने वाले देवेंद्र कुमार का कहना है कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर गए थे। मजिस्ट्रेट ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई प्रकाश आर्या ने बताया कि उसे तनूजा के तनाव के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मायके वालों ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें