फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी बड़े भाई को जेल, छोटे को जमानत

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। चचेरी बहन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को बड़े भाई को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं छोटे भाई को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन

टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि रामपुर रोड स्थित गांव में एक युवती और उसकी मां ने छेड़खानी के बाबत तहरीर दी थी। युवती ने बताया कि उसके चचेरे भाई उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं। बड़ा भाई नशे में धुत होने के बाद अपने कपड़े खोलकर अश्लील हरकतें करता है। इसका विरोध करने पर छोटा भाई मारने-पीटने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी और धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अमर सिंह अधिकारी ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने बड़े भाई को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। छोटे भाई पर धमकी का मुकदमा दर्ज होने से दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उसे जमानत पर छोड़ने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें