फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी सैन्यकर्मी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छेड़खानी के आरोपी सैन्यकर्मी को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सेना को भेज दी है। पांडे गांव भीमताल निवासी सैन्यकर्मी गणेश दत्त एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। आरोप है कि बुधवार की शाम वह हल्द्वानी में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंच गया। वहां रिश्तेदार की पत्नी के कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला चिल्लाई तो उसके पति और देवर कमरे में पहुंच गए। उन्होंने नशे में धुत सैन्य कर्मी की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि सैन्यकर्मी ने तीनों को पीटकर डराने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने बताया कि सैन्यकर्मी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी इस समय मायके में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें