हल्द्वानी। बिजली चोरी में पकड़े गए दो संविदा कर्मियों को अधिशासी अभियंता नगर ने आज बर्खास्त कर दिया। शनिवार को बिजली विभाग ने अभियान छेड़ा था और बिजली चोरी कर रहे पांच लोगों को पकड़ा था। पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि आजाद नगर निवासी संविदा कर्मी रिजवान और उजाला नगर निवासी संविदा कर्मी वाजिद के घर पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। रिजवान के घर 255 वाट बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जबकि वाजिद की पत्नी शाहिदा के नाम से बिजली कनेक्शन था और 690 वाट बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जोशी ने बताया कि दोनों कर्मियों को आज बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही दोनों कर्मियों से जुर्माना वसूला जाएगा।