फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक को भगा ले जाने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी युवक को बुधवार को राजस्व पुलिस ने प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है, जबकि पीड़िता का बीडी पांडे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक रामगढ़ ब्लॉक के एक गांव का निवासी युवक संजय कुमार एक 15 वर्षीय लड़की को अपने साथ भगा ले गया था और पिछले तीन माह से दिल्ली में रह रहा था। उक्त युवक को पट्टी पटवारी मो. शकील ने दिल्ली से लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को प्रभारी जिला जज अरविंद कुमार की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजने के आदेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें