हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने स्टैडर्ड से लेकर सिंधी चौराहे पर खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मुरादाबाद निवासी चालक अनिल सोमवार की रात ट्रक पर मोटरसाइकिलों का सामान लादकर रामपुर से आ रहा था। कोतवाल के आर पांडे ने बताया कि ट्रक चालक ने स्टैडर्ड से लेकर सिंधी चौराहे तक तीन कारों को ठोक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।