फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश में पकड़ी गई चोरी की बिजली
विज्ञापन

हल्द्वानी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर बरेली रोड पर एक स्कूल के ग्राउंड में चली रही प्रदर्शनी में बिजली चोरी पकड़ी। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीओ कालाढूंगी उपकेंद्र केके पंत को सूचना मिली कि यहां बिना कामर्शियल कनेक्शन लिए बिजली चोरी करके पंखे और लाइटें जलाई जा रही हैं। पंत ने अवर अभियंता विनोद कुमार पाठक और लाइनमैन कैलाश कुमार पांडे के साथ छापा मार दिया। उन्होंने बताया कि एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। आठ किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी। प्रदर्शनी के प्रबंधक शौफीक अहमद और संचालक राजू पंडित के खिलाफ बिजली को मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दोनों पर लगभग 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें