फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। यहां बृहस्पतिवार को दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पाटकोट क्षेत्र के टोंगिया वन ग्राम रामपुर निवासी राधिका (35) का बृहस्पतिवार को अपने पति गिरीश चंद्र से झगड़ा हो गया। इस कारण उसने घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में राधिका को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं ग्राम जस्सागांजा वन चौकी के पास रहने वाला ललित राम आर्य (22) पुत्र किशन राम प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार को घर के पास ही एक बगीचे में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन ललित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस कारण परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव को घर ले गए। उसकी तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें