फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे कॉलोनी से पकड़े गए कर चोरी के माल का राज्य कर विभाग ने मूल्यांकन कर लिया। पांच नगों में कॉस्मेटिक, प्लास्टिक के सामान और आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिली। इसकी कीमत करीब 1.39 लाख रुपये आंकी गई। इस पर 25,260 रुपये का जुर्माना लगाया गया। रानीखेत एक्सप्रेस से शुक्रवार को कर चोरी का पांच नग माल काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। माल रेलवे कॉलोनी में एक कर्मचारी के घर के पास टेंपो में लादा जा रहा था। इसी बीच राज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ लिया। राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम प्रभारी शैलजा पाठक ने बताया कि मंगलवार को सभी पांच नग माल की जांच की गई। इसमें 1.39 लाख का माल निकला। यह माल हल्द्वानी निवासी इस्लाम कुरैशी का था। इस पर 25,260 रुपये का टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन



कर चोरी के माल पर 25 हजार लगाया जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें