फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गूलरघट्टी क्षेत्र में दस माह पहले चोरी हुई थी। कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। चोरी के खुलासे की मांग को लेकर दर्जनों मोहल्लेवासियों ने कोतवाल रवि कुमार सैनी का घेराव किया।
विज्ञापन

मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी मो. सलीम 29 मार्च 2018 की रात सपरिवार ससुराल जसपुर गया था। तभी उसके घर में चोरी हो गई थी। चोर छह तोला सोने के जेवर, डेढ़ लाख रुपये समेत कीमती घरेलू सामान ले गए थे। दो चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए। घटना के पांच माह बाद मुश्किल से रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। मोहल्लेवासियों ने पहले 26 दिसंबर को कोतवाल का घेराव किया था, तब कोतवाल ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद खुलासा न होने पर मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को दोबारा कोतवाली का घेराव किया और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके लिए धरने की भी चेतावनी दी गई। कोतवाली सैनी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों को तलाश रही है। जल्द खुलासे की उम्मीद है। इस मौके पर हाजी रईस, इस्लामुद्दीन, साबिर, हाशिम, शहजाद, अली हसन, मो. मुस्तकीम, शहजाद, आरिफ हुसैन, कादिर, मुकीम आदि रहे।
विज्ञापन


चोरी के खुलासे के लिए कोतवाली घेरी
दस माह पहले हुई चोरी के सामान की बरामदगी की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें