फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट की बजाए सीतावनी घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के भ्रमण के नाम पर जिप्सी चालक ने एक पर्यटक दंपति को सीतावनी क्षेत्र में घुमा दिया। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी जिप्सी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शाहदरा नई दिल्ली निवासी जितेंद्र शर्मा ने रविवार को पुलिस सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि वह पत्नी ज्योत्स्ना शर्मा, तीन वर्षीय पुत्री पदन्या शर्मा के साथ कॉर्बेट पार्क में घूमने आए थे। उन्होंने मोहल्ला लखनपुर निवासी जिप्सी चालक से कॉर्बेट पार्क की बुकिंग कराने को कहा था, लेकिन जिप्सी चालक ने उन्हें पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) क्षेत्र के ग्राम टेड़ा, पाटकोट और सीतावनी क्षेत्र में घुमा दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि कॉर्बेट पार्क की बुकिंग के नाम पर 3500 रुपये ठग लिए और रुपये वापस मांगने पर आरोपी जिप्सी चालक अभद्रता करने लगा। बताया कि वह पहली बार यहां आए थे। इस कारण उन्हें बुकिंग समेत पर्यटन क्षेत्र का भी पता नहीं था। कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन



पर्यटक दंपति से धोखाधड़ी, कार्रवाई की मांग
बताया कॉर्बेट पार्क, घुमाया सीतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें