हल्द्वानी। चर्चित हत्याकांड में दो अन्य संदिग्धों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस टीमों ने हत्या के संबंध में दोनों से पूछताछ की लेकिन महत्वपूर्ण सफलता हाथ नहीं लग सकी।
कपड़ा व्यवसायी के भांजे अंकित बंसल को छोड़ने के बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों को चिन्हित कर लिया था। इसी आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। इस मामले में संदिग्धों के कॉल डिटेल मंगाए हैं। पुलिस महिला के घर आने जाने वालों की सूची तैयार कर ली है।