फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशिला घाट में किया ठेकेदार का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। क्षेत्र के गेठिया निवासी ठेकेदार अंबादत्त पांडे ने कर्जदारी के चलते खुदकुशी कर ली थी। बृहस्पतिवार को ठेकेदार अंबा पांडे का गमगीन माहौल में रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए। विधायक संजीव आर्य, संजय वर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। इधर चौकी इंचार्ज डीसी जोशी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार के निकट सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को तल्लीताल थाने में परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताते चलें कि बुधवार को गेठिया के ठेकेदार अंबा पांडे ने अधिक कर्जदारी होने के चलते अपने वाहन में जहर पीकर जान दे दी थी। ठेकेदार ने सुसाइड नोट में एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें