फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने सिक्के के चक्कर में 17 हजार रुपये गवाया

विज्ञापन
ठगे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाखों के सोने के सिक्के को हासिल करने के सपने देख रहे कबाड़ व्यवसायी को ठगों ने 17 हजार रुपये का चूना लगाया। काबुल का बगीचा निवासी खलील ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पास ठग ने रविवार को कॉल किया। बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। उसका काफी कीमती इनाम आया है। इसके लिए उसे 250 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। कबाड़ व्यवसायी ने 250 का रिचार्ज करा दिया। इसके बाद फिर कॉल आया कि उसे साढ़े आठ लाख रुपये के सोने के सिक्कों का इनाम मिलने वाला है। इसके लिए उसे 16500 रुपये जमा करने होंगे। लाखों के सिक्के को पाने की लालच में खलील ने यह राशि ठग के खाते में जमा कर दी। इसके बाद कोई इनाम नहीं मिला। ठग ने कहा कि फिर आपका इनाम आया है। इसके लिए उसे 35 हजार रुपये जमा करने होंगे। काफी पैसा गंवाने के बाद व्यवसायी को समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसी कारण उसने फिर पैसा जमा नहीं किया। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के जाल में फंसने वाला व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें