फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश दत जोशी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काश्तकार को टक्कर मारकर उड़ाने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक काश्तकार का पड़ोसी है। बीती नौ फरवरी को काश्तकार गणेश दत्त जोशी (50) निवासी देवला तल्ला गौलापार गांव के ही भुवन चंद्र जोशी के साथ कुसुमखेड़ा में एक शादी में गए थे। वह देर रात को समारोह से लौट रहे थे कि देवला तल्ला में पंजाब नेशनल बैंक के समीप सड़क पार करने के दौरान चोरगलिया रोड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया है। इधर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कार संख्या यूके 04 क्यू 5052 के चालक आन सिंह रावत निवासी देवला मल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें