हल्द्वानी। कठघरिया के जंगल में अज्ञात शव मिला है। शव पर चोट के निशान नहीं है लेकिन कुपोषण का शिकार लग रहा है। मृतक मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कठघरिया में पनियाली के समीप जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक के शव होने की सूचना पुलिस को दी। शव की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और मुखानी थाना प्रभारी कमाल हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हसन ने बताया कि शव देखने में कुपोषित व्यक्ति का लग रहा है, शव के शरीर पर कपड़े भी नहीं है हालांकि चोट के निशान भी नहीं है। प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक विक्षिप्त की तरह लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है।