फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजपुरा से अवैध रेता बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है, वन विभाग की तरह पुलिस भी ट्रॉली चालक पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस देर रात राजपुरा में गश्त कर रही थी। रात करीब एक बजे रेलवे फाटक के पास नदी की ओर से रेता बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली (यूके 04 एस 5921) आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अवैध रेता बजरी से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस ने ट्राली को तराई पूर्वी वन प्रभाग के हवाले कर दी है। वन दरोगा बहादुर सिंह बिष्ट ने ट्रॉली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें