हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी इंजीनियर को सात महीने बाद धर दबोचा। 12 दिसंबर 2016 को नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था जबकि छात्रा को अल्मोड़ा बाल गृह में भेजा गया था। इधर पुलिस ने तफ्तीश के दौरान छात्रा से पूछताछ की तो पता चला कि खुद को साफ्टवेयर इंजीनियर बताने वाला मल्ला गोरखपुर निवासी कौशिक बिष्ट ने छात्रा से मंदिर में शादी की थी। फिर उसे दिल्ली घुमाने ले गया था जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस पर पुलिस ने कौशिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को कौशिक को मल्ला गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।