हल्द्वानी। जहर खाकर एसटीएच में भर्ती युवक की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार लाइन नंबर तीन निवासी अशरफ (18) पुत्र मोहम्मद सलीम ने 10 अप्रैल की रात जहरीला पदार्थ पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अशरफ नशे का आदी था। परिवार के सदस्यों से कोई विवाद नहीं हुआ। वह चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था।
जहर खाए युवक ने दम तोड़ा