हल्द्वानी। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हरदीप सिंह (18) पुत्र संतोष सिंह निवासी सोढी कालोनी रुद्रपुर ग्रंथी था। वह बिलासपुर इलाके के एक गुरुद्वारे में ग्रंथी का काम करता था। बीते रोज हरदीप ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर शनिवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।