हल्द्वानी। रोडवेज परिसर में घूम रही एक युवती को पुलिस ने सोमवार को शक के आधार पर पकड़ा तो उसने बताया कि भाई पीटता है इसलिए वह घर छोड़कर चली आई। वह कलियर शहीद दरगाह जाने की जिद कर रही थी। युवती ने अपना नाम नाजरीन बताया लेकिन पता सही नहीं बता रही थी। कोतवाली थाने की महिला पुलिस ने उससे पूछताछ की। युवती का कहना था कि उसके माता पिता नहीं है। पता चला है कि उसका घर रुद्रपुर में है इसलिए कोतवाली पुलिस ने दो सिपाहियों के साथ उसे रुद्रपुर भेज दिया है। युवती मानसिक रूप से कमजोर लग रही थी।