फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी का पासपोर्ट गायब रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूक्रेन से हैड़ाखान में घूमने के लिए आए विदेशी का पासपोर्ट गायब हो गया। विदेशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पासपोर्ट गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दूतावास से दूसरा पासपोर्ट बनेगा। यूक्रेन निवासी इवान (50) भारत भ्रमण पर काफी दिनों से है। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ हैड़ाखान घूमने के लिए आया है। यहां की वादियों और शांति से प्रभावित होकर इवान मंदिर में रहने लगा। रविवार को उसका पासपोर्ट गायब हो गया। विदेशी ने बताया कि उसका पैसा भी समाप्त हो गया है। वह अपनी बहन से उधार पैसा मांगा है। हल्द्वानी रोडवेज आने के बाद उसने घटना की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिसकर्मियों कहना है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर यूक्रेन के दूतावास से उसका दूसरा पासपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें