फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मजदूर और युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल चंपावत जिले का टनकपुर निवासी हरीश राम (52) और रामपुर (यूपी) जिले के करतारपुर सुआ नगला विलासपुर निवासी सद्वीर सिंह (32) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरीश राम छह मार्च को पिथौरागढ़ से बोलेरो से महतोली आ रहा था। रास्ते पर बोलेरो का दरवाजा खुलने पर हरीश गिरकर घायल हो गया। चालक ने हरीश को अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसकी मौत हो गई। हरीश मजदूरी करता था। उसकी एक बेटी और बेटा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, सद्वीर सिंह 14 जनवरी को दिनेशपुर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एसटीएच ले आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायल मजदूर और युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें