रामनगर (नैनीताल)। चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जनपद अल्मोड़ा मौलेखाल के बीडीसी सदस्य की मौत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 20 फरवरी की रात ग्राम सकनणा मौलेखाल जिला अल्मोड़ा निवासी गणेश सिंह भंडारी (40) पीरूमदारा अपने चचेरे भाई हीरा सिंह भंडारी के विवाह समारोह में बाइक से शामिल होने आया था। वापसी में किसान इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात डंपर चालक ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें गणेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने हीरा सिंह भंडारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज