फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में छिपाकर रखा था लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोतवाली पुलिस ने अलाविर्दी से लगे जंगल में कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक भट्ठियां नष्ट की। इस दौरान करीब 6000 लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन



कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशानुसार एसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलाविर्दी से लगे जंगल में नाले के किनारे कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले शराब बनाने वाले फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर आधा दर्जन से अधिक भट्ठियां तोड़ी और पेड़ों पर मचान बनाकर रखे गए करीब छह हजार लीटर लाहन नष्ट किया।

पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया और शराब बनाने वालों का पता लगाने में जुटी है। टीम में उमेशराज, रघुनाथ गोस्वामी, विनोद खाती, हेमेश राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें