हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार की सुबह एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल दल ने कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना था कि पूनम की हत्या और लूटपाट की घटना के पांच दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कातिल पुलिस के हत्थे नही चढ़े हैं। इस कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है। प्रतिनिधिमंडल दल को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पुलिस की टीमें कई स्तर पर काम कर रही हैं। अपराधी शीघ्र पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे। घटना के बाबत पुलिस को कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, कमल मुनि, हरिपुर पूर्णानंद की ग्राम प्रधान देवकी मेहरा, तल्ली के ग्राम प्रधान, ज्येष्ठ प्रमुख तारा सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान दरबान सिंह मेहरा, रमेश जोशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।