फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को मोहल्ला हीरानगर से गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला बनभूलपुरा की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बिजनौर जिले के मझेड़ा सक्रू नगीना निवासी मो. सादिक ने दिसंबर 2017 में शादी का झांसा देकर घर में बलात्कार किया। इसके बाद उसे जबरदस्ती मझेड़ा ले गया। वहां उसने जबरदस्ती कागजात पर हस्ताक्षर कराए और बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी तो पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने धारा 156 (3) के तहत बनभूलपुरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में सादिक सहित पांच लोगों के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह को जांच सौंपी गई। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर हीरानगर से सादिक को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य अभियुक्तों के बारे में जांच कर रही है। थाने में आरोपी का कहना था कि उसने युवती से निकाह किया है लेकिन युवती ने निकाह को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें