गदरपुर। सड़क हादसे में सीड प्लांट कर्मी की मौत हो गई। मूलरूप से बुलंदशहर यूपी निवासी वकील ठाकुर (45) पुत्र जयवीर ठाकुर यहां रामबाग में रहकर दिनेशपुर मार्ग स्थित एक सीड प्लांट में नौकरी करता था। मंगलवार देर शाम वह बाइक से ड्यूटी से लौट रहा था। ग्राम मेहतोष में पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।