फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अदालत के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। ईसाईनगर लामाचौड़ निवासी जीवन सिंह की पुत्री निशा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी पिथौरागढ़ जिले के सिमतोलन बेड़ीनाग निवासी अमित सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद 24 मई 11 से 15 नवंबर 17 तक ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो विवाहिता ने अदालत की शरण ली। अदालत ने धारा 156 (3) के तहत सुनवाई के बाद ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के तहत पुलिस ने पति अमित सिंह, सास आशा सिंह, जेठ नीरज सिंह, ममता सिंह के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक श्वेता नेगी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें